ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

कुल की फातिहा के साथ लुतरा शरीफ में उर्स का हुआ समापन

शालीनता,उत्साह और उल्लास के वातावरण में सम्पन्न हुआ हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली का 64 वां सालाना उर्स

(रईश अनीस साबरी की कव्वाली ने जायरीनों को रातभर महफ़िल में बांधे रखा)

छत्तीसगढ़ के मशहूर सूफी-संत हजरत बाबा सैयद इंसान अली शाह रहमतुल्लाह अलैह का पांच दिवसीय 64 वा सालाना उर्स मंगलवार को सुबह कुल की फातिहा के साथ समापन हो गया है। 11 नवंबर से शुरू इस सालाना उर्स में देशभर से जायरीनों की बड़ी तादाद यहां पहुंची थी। सभी ने अपने परिवार,रिश्तेदारों, प्रदेश देश की खुशहाली अमन-चैन के लिए दुआएं की। मुसीबतों से घिरे जायरीनो ने यहां दिल की गहराइयों से अपनी परेशानियों को दूर करने के लिए दरगाह में फरियाद लगाई । मालूम हो कि 64 वां सालाना उर्स का

शुक्रवार को परचम कुशाई के साथ आगाज किया गया था। उर्स के दौरान तकरीर(प्रवचन),मुशायरा,कव्वाली का आयोजन किया गया। अंतिम दिन यानी मंगलवार की सुबह 11 बजे किछौछा शरीफ से आए मुस्लिम समाज के धर्मगुरु अल्लामा सैय्यद राशिद मक्की मियां ने हजारों की भारी भीड़ की उपस्थिति में उर्स में शामिल होने वाले सभी धर्मों के तमाम जायरीनों के घर परिवार में सुख चैन, समृद्धि लाने, देश में भाईचारा, तमाम बीमार मरीजों के सेहत और दुखी लोगों के दुख दूर करने और 5 दिनों तक उर्स में निशुल्क सेवा करने वाले वॉलेंटियर्स के हक़ में दुआएं मांगी।

उर्स में ज्यारत करने स्पीकर महंत,अटल,शैलेश,विजय,अभय,राजेन्द्र,चित्रकान्त सहित वक्फ बोर्ड की टीम पहुची

उर्स के दौरान दरगाह में ज्यारत करने छत्तीससगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय,पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक एवं वक्फ बोर्ड सदस्य मोहम्मद इमरान मेमन,वक्फ बोर्ड सदस्य मोहम्मद फिरोज खान,प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद जायसी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी,छ.ग.मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर,अरपा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभय नारायण राय,छ.ग.केश कला बोर्ड उपाध्यक्ष चित्रकान्त श्रीवास,अरपा विकास प्रधिकरण सदस्य महेश दुबे,पूर्व विधायक दिलीप लहरिया,जिला पंचायत सभापति द्वय राहुल सोनवानी, अंकित गौरहा,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रावित्री रामनारायण राठौर,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलेन्द्र कौशिल,जनपद पंचायत सभापति नूर मोहम्मद,जनपद सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मी साहू,लुतरा सरपंच प्रतिनिधि संतोष गंधर्व सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं निगम मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए

प्रशासन एवं पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था की खूब हुई तारीफ

दरगाह प्रभारी मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा के दिशा निर्देश पर उर्स का सफल आयोजन हुआ इस दौरान जायरीनों को चुस्त दुरुस्त प्रशासनिक व्यवस्था देखने को मिली दूरदराज से आए हुए श्रद्धालुओं को किसी बात की तकलीफ ना हो इस बात का ख्याल प्रशासन के साथ पुलिस विभाग ने भी किया यातायात व्यवस्था की खूब तारीफ हुई यही कारण है कि वक्फ बोर्ड की टीम ने एसडीएम महेश शर्मा,उप पुलिस अधीक्षक सीडी लहरे,अतिरिक्त तहसीलदार राहुल कौशिक,टीआई हरीश टांडेकर सहित पूरी टीम को सम्मानित किया गया।

लुतरा का होगा सौंदर्यीकरण पर्यटन मद के 50 लाख से बनेगा लंगर खाना और गेस्ट हाउस सड़क भी सुधरेगी

उर्स के दौरान दरगाह पहुचे छ.ग. पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने दरगाह इंतेजामिया कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी अखलाक खान और मोहम्मद इक़बाल हक़ की मांग पर लुतरा शरीफ के विकास के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की और कहा कि पर्यटन मद से श्रद्धालुओ के लिए लंगर खाना और रुकने के लिए गेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा उन्होंने कहा वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने गार्डन और प्रवेश द्वार का तोहफ़ा दिया है आगे की यहां विकास कार्य जारी रहेगा दरगाह से अंदर आने वाली सड़को का भी लोकनिर्माण मंत्री से मिलकर सौंदर्यीकरण की मांग करेंगे यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिसे मिलकर पूरा किया जाएगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!