ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

पुलिस आरक्षक की पिटाई, वीडियो वायरल

अंबिकापुर, 27 दिसंबर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में एक पुलिस आरक्षक की पिटाई का मामला सामने आया है, जिससे पुलिस प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जो इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।

घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के बनारस रोड स्थित एक चाय दुकान के पास की है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पुलिस आरक्षक राकेश यादव बिना किसी स्पष्ट कारण के एक युवक पर थप्पड़ जड़ते हैं। पास खड़े युवक के दोस्तों ने जब यह देखा, तो गुस्से में आकर उन्होंने आरक्षक की जमकर पिटाई कर दी। आरक्षक को इस हमले में गंभीर चोटें आईं, जिसे देखकर आसपास के लोग घबराए और बीच-बचाव किया, जिससे मामला शांत हुआ।

आरक्षक राकेश यादव ने इस घटना के बाद गांधीनगर थाने में जाकर अपने साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने जॉनीदीप चौबे और दो अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना सुर्खियों में है। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या पुलिस का काम नागरिकों को मदद पहुंचाना है या अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करना? साथ ही, यह भी पूछा जा रहा है कि जब एक पुलिसकर्मी नागरिकों से इस तरह का बर्ताव कर सकता है, तो सामान्य नागरिकों से व्यवहार कैसा होगा?

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!