ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

विधानसभा अध्यक्ष व सांसद पहुंचे पसान ,सड़क हादसे में मृत तीन युवको के पीड़ित परिजनों से की मुलाकात ,सांत्वना देते हुए बंधाया ढांढस

Netagiri news____& प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, विधायक मोहित राम केरकेट्टा का पसान दौरा हुआ। पसान आगमन होने पर पहले ये अपने कार्यकताओं से रूबरू हुए, तत्पश्चात कुछ दिन पहले हुए पसान क्षेत्र में सड़क हादसे मे तीन लडको ने मौके पे ही दम तोड़ दिया था। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत तथा विधायक मोहितराम केरकेट्टा शोकाकुल परिवार से उनके घरों में मिलकर उनको सांत्वना देते हुए उन्हें ढाढस बंधाया और पीड़ित परिवार को सहायता राशि भी विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा प्रदान की गई।
इसके बाद ये पसान के तेलियामार मे स्थित दीपक स्कूल पहुंचे, जहा स्कूल के बच्चो के द्वारा स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने स्कूल का हाल-चाल बड़ी ही बारीकियों से जाना। उनके साथ कोरबा सांसद और विधायक भी उपस्थित थे। स्कूल के कुछ परेशानियों से उन्हें अवगत कराया गया, जिसे विधायक श्री केरकेट्टा ने जल्द से जल्द इन परेशानियों को दूर करने का आश्वासन दिया।
कोरबा के दूरस्थ ग्राम पसान में कुछ घण्टे व्यतीत करने के बाद वे जीपीएम जिला की ओर कूच कर गए। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बचन साय कोर्राम, जिला संयुक्त महामंत्री जुनैद खान, जिला सचिव हरिप्रसाद शास्त्री, विधायक प्रतिनिधि आनंद मित्तल, सरपंच थान सिंह, शुभावन कोर्चे, निर्मला कुजूर, डा. बिंझवार, युवा नेता इब्राहिम खान, मानमती, रमा, हरिनाम, दिलीप कोर्राम, राय सिंह पोर्ते, राजेश प्रजापति, सुहैल खान, शाद खान आदि भी उपस्थित थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!