ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
featuredदेश

West Bengal Rape Murder Case: बंगाल में 12 साल की भतीजी से रेप-मर्डर के आरोपी का एनकाउंटर, 4 दिन से था फरार

West Bengal Rape Murder Case: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी दिलीप रॉय की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। सोमवार सुबह रायगंज के परापुकुर गांव में पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की थी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले चार दिनों से फरार था। सोमवार रात करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि वह बिहार सीमा के पास छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम ने परापुकुर इलाके में घेराबंदी कर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि आरोपी झारखंड का रहने वाला था और बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल से भागने की कोशिश कर रहा था।

Dilip Roy Encounter

3 नवंबर को साइकिल लेकर घर से निकली थी बच्ची

मामले के मुताबिक, 12 साल की बच्ची 3 नवंबर को साइकिल लेकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद 5 नवंबर को कुलिक नदी के पास जंगल में उसका शव मिला था। परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का आरोप लगाया था।

पुलिस की जांच में दिलीप रॉय का नाम सामने आया। बताया गया कि आरोपी बच्ची का रिश्तेदार था और उसे नदी दिखाने के बहाने जंगल में ले गया था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

India Poverty Rate: 30% से घटकर 3.9% हुई गरीबी, फिर भी मुफ्त राशन क्यों बांट रही सरकार? शमिका रवि ने बताया

भाजपा सरकार बनने के बाद चौथा एनकाउंटर

पश्चिम बंगाल में मई 2026 में भाजपा की सरकार बनने के बाद पुलिस मुठभेड़ में किसी आरोपी की मौत का यह चौथा मामला बताया जा रहा है। राज्य मंत्री दिलीप घोष ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कानून तोड़ने वालों को पुलिस का सामना करना पड़ेगा।

इससे पहले 27 अक्टूबर को उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा में 17 साल की छात्रा से रेप और हत्या के आरोपी की भी पुलिस एनकाउंटर में मौत हुई थी। पुलिस के अनुसार, क्राइम सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मी की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर गोली चला दी थी। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी थी।

बंगाल में पांच महीने में रेप के 2,454 मामले दर्ज

पश्चिम बंगाल में अपराध से जुड़े आंकड़े भी सामने आए हैं। राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (SCRB) की ओर से RTI के जवाब में दी गई जानकारी के मुताबिक, 1 मई से 24 सितंबर 2026 के बीच राज्य में रेप के 2,454 मामले दर्ज किए गए।

इसी अवधि में हत्या के 600, हत्या की कोशिश के 13,114 और गंभीर चोट पहुंचाने के 32,341 मामले दर्ज हुए। ये आंकड़े TMC नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद साकेत गोखले की ओर से दाखिल RTI आवेदन के जवाब में सामने आए हैं।

इस घटना ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा तथा राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!