ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

वैवाहिक कलह बना हत्या की वजह, पत्नी ने पत्थर से कुचलकर की पति की हत्या

कोरबा/लेमरू – लेमरू थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मृतक जयप्रकाश तिर्की की हत्या उसकी पत्नी अमासो तिर्की द्वारा ही की गई थी। पुलिस ने मामले में हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

घटना की जांच के दौरान सामने आया कि पति द्वारा चरित्र पर शंका और आए दिन की गाली-गलौज व मारपीट से तंग आकर पत्नी ने वारदात को अंजाम दिया। विवाद के दौरान पहले पति को धक्का दिया गया जिससे उसका सिर पत्थर से टकराया, फिर सिर को दो-तीन बार पत्थर में पटक कर हत्या की गई।

पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर अमासो तिर्की के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!