ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

लैंगिक असमानता के विरूद्ध महिलाएं चला रहीं हैं नयी चेतना अभियान

समूह की महिलाएं रैली, नारे, गीत, नुक्कड़-नाटक के माध्यम से लोगों को कर रहीं जागरूक

23 दिसंबर तक गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान

Netagiri news कोरबा 8 दिसम्बर 2022/राष्ट्रीय प्रबंधन मिशन के कैडर द्वारा जेंडर आधारित भेदभाव के विरूद्ध राष्ट्रीय स्तर पर जेंडर अभियान आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में 23 दिसंबर तक राष्ट्रीय आजीविका मिशन के कैडर, समूह की महिलाओं के द्वारा लैंगिक उत्पीड़न, लैंगिक असमानता तथा भेदभाव के विरूद्ध ग्रामों में बड़े पैमाने पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत समूह की महिलाएं जागरूकता रैली, चर्चा, बैठक, स्लोगन, गीत, नारे, नुक्कड़-नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करके महिला समानता का संदेश दे रहीं हैं।
सीईओ जिला पंचायत श्री नूतन कंवर ने बताया कि महिलाओं के प्रति भय,भेदभाव और लैंगिक हिंसा रोकने के लिए महिलाओं के अधिकारों को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग एवं साझेदारी संचार, लेखांकन के माध्यम से बिहान समूह की महिलाओं द्वारा गांवो में घर-घर जाकर विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम किए जा रहे हैं। डिस्ट्रीक्ट मिशन मैनेजर श्री अनुराग जैन ने बताया कि नयी चेतना, वक्त बदलाव जागरूकता अभियान के तहत स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा महिला हिंसा विषय पर चर्चा हेतु बैठकें, महिला हिंसा के मुद्दों पर कार्यवाही करने की शपथ, रंगोली प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित विभागों और महिलाओं के साथ आपसी चर्चा के लिए जेंडर फोरम की बैठकें की जा रहीं हैं। ग्राम संगठन द्वारा महिला लैंगिक हिंसा को संबोधित करने के लिए पुरूषों एवं लड़कों को शामिल करते हुए आम सभा आयोजित की जा रही है। महिला हिंसा के विरूद्ध रैलियां तथा जागरूकता हेतु फिल्म प्रदर्शनी ग्रामीणों को दिखाई जा रही है। साथ ही सामुदायिक इंटरफेस भी किया जा रहा है। संकुल संगठन के द्वारा जेंडर आधारित हिंसा को संबोधित करने की आवश्यकता पर बैठकें, फिल्म प्रदर्शनी, लैंगिक उत्पीड़न के विरूद्ध बोलने की जरूरत पर ग्राम स्तर पर रैलियां निकाली जा रहीं हैं। लैंगिक उत्पीड़न, असमानता एवं भेदभाव के विरूद्ध अभियान के तहत शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए/जनपद एवं जिला स्तरीय चित्रकला, रंगोली तथा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!