ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

अमझर में हुई घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक मोहितराम केरकेट्टा पीड़ित परिवार से मिलने अमझर गाँव पहुंचे, विधायक ने पीड़ित परिवार से मिलकर परिजनों को ढांढस बंधाया तथा हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

छत्तीसगढ़ कोरबा18 सितंबर 2021 पसान क्षेत्र में लगभग 15 दिनों से 40 हांथीयों का दल विचरण कर रहा है. कल हांथीयों के दल ने ग्राम अमझर में एक ग्रामीण के घर को ध्वस्त कर एक महिला को रौंद कर मौत के घाट उतार दिया था. जिले लेकर क्षेत्रीय विधायक मोहितराम केरकेट्टा आज शाम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. विधायक के साथ वन अधिकारियों के साथ वन अमला भी मौजूद रहा.

विधायक ने पीड़ित परिवार से मिलकर परिजनों को ढांढस बंधाया तथा हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. साथ पीड़ित परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराई. विधायक मोहित केरकेट्टा ने पसान के वन परिक्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र चौहान को पीड़ित परिवार के नुकसान हुए घर तथा मृत्यु पर जल्द से जल्द मुआवजे की राशि दिलाने की बात कही. साथ ही वन अधिकारियों को कहा कि क्षेत्र में हांथीयों के दल को जल्द से जल्द अन्यत्र जगह खदेड़ने की तैयारी करें. ताकि क्षेत्र की जनता भय में न रहें.

विधायक जहाँ पहुंचे वहां आसपास हांथीयों का दल कर रहा विचरण, वन अमला रहा मुस्तैद.

अमझर में हुई घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक मोहितराम केरकेट्टा पीड़ित परिवार से मिलने अमझर गाँव पहुंचे थे वहां पर हांथीयों के दल ने लगभग 15 दिनों से अपना डेरा जमाए हुए हैं. बतादें कटघोरा वनमंडल के पसान वनपरिक्षेत्र के अमझर, लैंगि, पोड़ीकला ग्रामपंचायत मे इन दिनो लगभग 15 दिनो से 35 से 40 हाथियो का दल विचरण कर रहा है.और जम के उत्पाद भी मचा रहा है. जिससे क्षेत्र के ग्रामीण काफी डरे एवं सहमे हुए है. ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर है लगभग दर्जनो लोगो के आशियाने उजड़ चुके है एवं काफी मात्रा मे किसानो की फसल धान,मक्का को हांथीयों के दल ने बर्बाद कर दिया है. विधायक श्री केरकेट्टा के पहुंचने पर वन अमला हांथीयों से सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद रहे.

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!