ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़रायपुर

खदानों के बारे में जानकारी नहीं देने पर डीएफओ को नोटिस जारी ,समीक्षा बैठक में वन मंत्री मोहम्मद अकबर का फूटा गुस्सा

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक ली।

छत्तीसगढ़ रायपुर 2Aug/ वनमंत्री मोहम्मद अकबर समीक्षा बैठक में बिफरे, खदानों के बारे में जानकारी नहीं देने पर रायगढ़ डीएफओ को कारण बताओ नोटिस वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर ने राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक ली।

उन्होंने इस दौरान प्रदेश में वन संरक्षण अधिनियम के तहत स्वीकृत खदानों में भारत सरकार द्वारा अधिरोपित शर्तों के पालन के संबंध में वनवृत्तवार समीक्षा करते हुए जानकारी ली । इस दौरान वन मंत्री अकबर ने सभी मुख्य वनसंरक्षकों को पहले से ही अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित खदानों का मौका निरीक्षण करा कर शर्तों के पालन के संबंध में जानकारी मांगी थी,लेकिन वनमण्डलाधिकारी रायगढ़ डॉ. प्रणय मिश्रा ने अपने क्षेत्र में संचालित खदानों की जानकारी नहीं दी। जिसके बाद मंत्री ने डीएफओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए ।

वन मंत्री अकबर ने वनवृत्तवार समीक्षा करते हुए मुख्य वन संरक्षक सरगुजा को अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित तीन खदानों में शर्तों के पालन के संबंध में अब तक की कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इनमें परसा ईस्ट, केते बासेन, परसा माइंस और केते एक्सटेंशन खदान शामिल हैं। उन्होंने इसके अलावा सभी मुख्य वन संरक्षकों को अपने-अपने वनवृत्त के अंतर्गत संचालित खदानों में भारत सरकार के अधिरोपित शर्तों का तत्परता से शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के संबंध में निर्देशित भी दिए । इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील मिश्रा तथा समस्त मुख्य वन संरक्षक उपस्थित थे।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!