ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

शिक्षक दिवस पर पुलिस विभाग की नई पहल ‘स्कूल के संग खाकी के रंग, कार्यक्रम की शुरुआत के साथ वरिष्ठ शिक्षकों का किया गया सम्मान, सम्मानित होने पर शिक्षक हुए भाव विभोर पुलिस विभाग को दिया धन्यवाद

छत्तीसगढ़ कोरबा 5 सितंबर 2021 कोरबा जिला में पहली बार सामाजिक सरोकार से संबंधित शिक्षक दिवस के पर्व पर जिले के वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान शिक्षक दिवस के दिन किया गया कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की अगुवाई में यह कार्यक्रम जिले के गीतांजलि भवन में आयोजित किया गया जिसमें वरिष्ठ शिक्षक प्रधानाध्यापक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे सभी शिक्षकों को पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने शाल एवं श्रीफल देते हुए उनका सम्मान किया बारी बारी से अपने उद्बोधन में पुलिसकर्मियों एवं शिक्षकों ने अपने अनुभव आगंतुकों के बीच साझा किए वहीं पहली बार पुलिस विभाग की तरफ से इस तरह के सम्मान पूर्वक कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान किए जाने से सभी शिक्षक भावविभोर हो उठे और कहा कि पहली बार ऐसा सम्मान पाकर वे अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं वही इस अवसर पर पुलिस विभाग की तरफ से नई पहल स्कूल के संग खाकी के रंग कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्कूलों में बच्चों एवं शिक्षकों को सुरक्षा पूर्ण माहौल प्रदान करना पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि हमारे सभी थाना एवं बनाए गए बीट अंतर्गत आने वाले स्कूलों में कभी भी किसी समय किसी प्रकार की समस्या होने पर हमारे बीट एवं थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेंगे वहीं स्कूलों में पुलिस विभाग से संबंधित फोन नंबर एवं ईमेल आईडी भी प्रदान की जाएंगी जिसमें बेखौफ होकर सभी अपनी समस्याएं साझा कर सकेंगे और मौके पर पहुंचकर हमारी पुलिस उनकी समस्याओं का समाधान भी कर सकेंगे इसके साथ ही इस कार्यक्रम की शुरुआत से लेकर 14 नवंबर बाल दिवस के दिन समापन होने तक सभी स्कूलों में समी एवं बेल के पेड़ लगाए जाएंगे अपने उद्बोधन में पुलिस अधीक्षक ने शमी पेड़ एवं बेल पेड़ की उपयोगिता एवं प्रभाव को सभी के बीच साझा किया वहीं स्कूलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में पढ़ने वाले स्कूलों पर साइबर टीम एवं संबंधित विभाग की मदद से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत आज से शिक्षक दिवस के दिन हुई है तो वहीं 14 नवंबर बाल दिवस के दिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियां वृक्षारोपण सुरक्षात्मक माहौल के प्रति जरूरी कार्य एवं बच्चों के ज्ञान वर्धन के लिए 3000 पेज की जनरल नॉलेज से संबंधित बुक भी बाटी जाएगी जिसमें 1000 पेज सामान्य ज्ञान से संबंधित 1000 पुलिस एवं कानून के प्रति बच्चों के लिए उपयोगी जानकारियां और 1000 हजार पेज संस्कार से संबंधित जानकारियां रहेंगी संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल की अनुमति के बाद बच्चों को यह किताब बाटी जाएगी और फिर उसके बाद एक टेस्ट भी लिया जाएगा जिसमें सबसे अधिक अंक पाए जाने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं एक पुरस्कृत राशि से सम्मानित भी किया जाएगा पुलिस अधीक्षक भोजाराम पटेल ने बताया कि यह जनरल नॉलेज की पुस्तक से मिला ज्ञान आगे चलकर बच्चों के अन्य प्रति योगात्मक परीक्षाओं में काम आएंगे पहली बार हुए इस तरह के आयोजन से शिक्षकों में खुशी का माहौल देखने को मिला सभी शिक्षकों ने पुलिस विभाग का धन्यवाद दिया इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक प्रधानाध्यापक एवं शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारी और पुलिस विभाग के पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी, सीएसपी थाना प्रभारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे

रेणु जायसवाल कोरबा

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!