ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

एक रोज अजीमुश्शान नातिया मुकाबला का सफल आयोजन किया युथ मुस्लिम कमेटी कोरबा ने

छत्तीसगढ़ कोरबा 18 अगस्त 2021 युथ मुस्लिम कमेटी कोरबा द्वारा दिनांक 17.08.2021 को शहर में पहली बार एक रोजा अजीमुश्शान बच्चो का जिला स्तरीय नातिया मुकाबला (नात कॉम्पटीशन) का आयोजन मुस्लिम जमात खाना कोरबा में किया गया। नात कॉम्पटीशन में भागीदारी लेने वाले बच्चो का प्रवेश निशुल्क रहा। भाग लेने वालों बच्चो को उम्र के आधार पर दो वर्गों में बांटा गया था। पहला वर्ग 6 साल से 12 साल के बच्चो का रहा जिसमे कुल 158 बच्चे भागीदारी लिए। दूसरा वर्ग 13 साल से 18 साल के बच्चो का रहा जिसमे कुल 45 बच्चों ने अपना हुनर पेश किया । पहले वर्ग के नात कॉम्पटीशन में प्रथम स्थान मो अतहर रजा का रहा जिन्हें 3100 रुपये नगद इनाम से नवाजा गया ,द्वितीय स्थान पर आदिल रजा को नगद पुरुस्कार 2100 रुपये व तृतीय स्थान पर मो रेहान अंसारी को नगद पुरिस्कार 1100 रुपये से नवाजा गया। वही दूसरे वर्ग में पहला स्थान पाने वाले मो सकलैन को नगद पुरुस्कार 5786 रुपये, दूसरे स्थान पाने वाले मो अयाज़ को नगद पुरुस्कार 3786 व तृतीय स्थान पाने वाले मो रेहान को 2786 रुपये से कमेटी द्वारा पुरुस्कृत किया गया। जीतने वाले सभी प्रतिभागी को नगद पुरुस्कार के साथ स्मृति चिह्न, सर्टिफिकेट व मैडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी बच्चो को कमेटी द्वारा सर्टिफिकेट व मैडल प्रदान किया गया। कार्यक्रम को आवाम ने सराहा। कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए युथ मुस्लिम कमेटी के सदर मो सोहेल अहमद ने हर वर्ष ऐसा कार्यक्रम किये जाने की बात कही। कार्यक्रम में जज की निर्णायक भूमिका में मौलाना अजीजुल हक साहब, मो अब्बास मेमन व हाजी अल्ताफ साहब रहे। नातिया मुकाबला में शरीक होने जिले भर के लगभग हजारो लोग पहुचे। महिलाओ ने भी कार्यक्रम में अच्छी संख्या में उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका सोहेल अहमद, मोहसिन मेमन, मिर्जा आसिफ निशु, साबिर खान, मो आवेश कुरैशी, वसीम अकरम दर्री, आसिफ खान, गुलाम मोहम्मद, मो ज़ाकिर, शाहिद खान, एहतेशाम अली, सिबतैन रजा, नदीम अंसारी, मो समीर, आमिर मिर्ज़ा, सिद्दीक खान, सारिक अली, एजाज़ मेमन व आरिफ सेठ, रफीक मेमन, जसीम मेमन, अमान अली, सालू मिर्ज़ा, अमन खान, सोहेल अख्तर, शाहनवाज खान, अदनान शेख, कुमैल अख्तर, साहिल अहमद, राजिक खान की रही।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!