ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा में मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा में गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी के द्वारा झंडा फहराने तथा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। बच्चों ने अनेक देशभक्ति पूर्ण रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बच्चों के मार्च-पास्ट तथा परेड ने सभी का मन मोह लिया। सभी लोगों ने बच्चों के कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। कक्षा एलकेजी से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि के लिए उनके माता-पिता के साथ प्रमाण पत्र तथा मेडल प्राचार्य के द्वारा प्रदान किया गया। अंत में प्राचार्य मुखर्जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि 76वें गणतंत्र दिवस की थीम स्वर्णिम भारत की विरासत और विकास है। इस दिन को राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था। भारत में गणतंत्र दिवस भारत के संविधान को अपनाने की याद में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय नागरिकों के चेहरे पर भारत माता के लिए गर्व प्रसन्नता और प्रेम देखा जा सकता है। अंत में प्राचार्य मुखर्जी ने अभिभावकों का विद्यालय के समारोह में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया तथा सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी को मिष्ठान्न वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!