कोरबा 03 अप्रैल 2022/ मेजर ध्यानचंद चौक से गोपालपुर तक बनने वाले सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने दर्री गोपालपुर तक बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर 2 दिन के भीतर काम शुरू करने के निर्देश दिए थे। सड़क निर्माण तेजी से करने के लिए दर्री बराज में ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया गया है। कलेक्टर के निर्देश के पश्चात सड़क निर्माण में लगे ठेका कंपनी ने मेजर ध्यानचंद चौक तरफ से सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है। सड़क बन जाने से लोगों को पक्की सड़क में आने जाने का सुलभ साधन मिलेगा। कलेक्टर श्रीमती साहू ने दर्री गोपालपुर सड़क निर्माण के कार्य को तेजी से पूरा कर लोगों को आवागमन के लिए सुलभ साधन प्रदान करने के निर्देश दिए है। उन्होंने समय सीमा में पक्की सड़क तैयार करने के निर्देश अधिकारी और ठेकेदारों को दिए है। इसी तारतम्य में कलेक्टर के निर्देश पर सड़क निर्माण का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। सड़क निर्माण के लिए आवश्यक मशीन और तकनीकी टीम लगाई गई है।
Related Articles
मृतकों के नाम प्रधानमंत्री आवास, क्या पुनर्जन्म की आस?” अपात्रों के नाम आवास, लेकिन पैसा गया दूसरों के पास,, भावी जनप्रतिनिधियों और सरकारी बाबुओं के भ्रष्टाचार पर अब जांच के बाद होगी एफआईआर
August 8, 2026
CG NEWS : सरकारी अस्पताल में गर्भवती को नहीं मिला बेड
February 27, 2025
ब्रेकिंग कोरबा जिला पंचायत में होने वाली सामान्य सभा का आज जनप्रतिनिधियों ने किया बहिष्कार
August 12, 2021
बालको के मेगा हेल्थ कैंप से चोटिया नागरिक लाभान्वित
March 17, 2024


