ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

बेटी की शादी के लिए जोड़ी थी पाई पाई चोरों ने बाप की मुसीबत बढ़ाई

कोरबा 7 अप्रैल 2022 बुधवारी क्षेत्र में हुई घटना कोरबा शहर के बुधवारी इलाके में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और भीतर से कई लाख का सामान पार कर दिया। उस परिवार ने अपनी बेटी के विवाह के लिए इन सामानों को सहेजा था। इस घटना से उसकी परेशानी बढ़ गई है।
सामान्य कामकाज से वास्ता रखने वाले महेश सिंह बुधवारी क्षेत्र में निवासरत हैं। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी का विवाह दो महीने बाद करना तय किया है। इसके लिए प्राथमिक तैयारियां की जा रही है और अन्य स्तर पर भी काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में सिंह परिवार के द्वारा विवाह से संबंधित आवश्यक खरीदारी की गई है। इस पर परिवार ने कई लाख रुपए निवेश किये हैं ताकि बाद की झंझट से बचा जा सके। बताया गया कि महंगे सामानों को आलामारी में रखा गया था। हाल में ही परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। गत दिवस उनके निवास पर चोरी की घटना हो गई। अज्ञात तत्वों ने भीतर घुसकर आलमारी में रखे कई लाख के सामान पार कर दिए। ये सोने और चांदी के बताए जाते हैं। इसके अलावा कई तरह के सामान पार हुए हैं। जब परिवार को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। उन्हें चिंता इस बात की है कि नए सिरे से व्यवस्था कैसे की जाए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आस-पास के लोग पहुंचे और तसल्ली दी। रामपुर पुलिस को इस संबंध में अवगत कराया गया है। खबर के अनुसार इसी इलाके में एक और स्थान पर चोरी की घटना हुई है जिसमें एक व्यक्ति का महंगा मोबाइल पार कर दिया गया। कुछ समय पहले तक चोरी की घटनाएं खबराभटठा क्षेत्र में लगातार हो रही थी। अब वहां पर विराम लगने के साथ चोरों ने नजदीकी हिस्से को निशाने पर लिया है।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!