ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

BOG BREAKING: सड़क हादसे में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को आई चोट

बलरामपुर.छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकासमंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की वाहन रविवार को बलरामपुर जिले के राजपुर में हादसे का शिकार हो गई। हाईवा से बचने फॉलो वाहन के चालक ने ब्रेक लगाया तो काफिले की चार गाड़ियां आपस में टकरा गई।

हादसे में मंत्री की वाहन सहित चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को हादसे में मामूली चोटें आई हैं। दूसरे वाहन से लक्ष्मी राजवाड़े गंतव्य के लिए रवाना हुईं।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को कुसमी में आयोजित फुटबाल मैच के समापन समारोह में लक्ष्मी राजवाड़े बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए अंबिकापुर से कुसमी के लिए रवाना हुईं। मंत्री के वाहनों का काफिला करीब 3 बजे राजपुर के पास पहुंचा। काफिले के एक वाहन चालक ने ट्रेलर से बचने के लिए ब्रेक लगाया।

काफिले की गाड़ियों से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई मंत्री की कार
Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!