ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

विधानसभा अध्यक्ष डाँ महंत के नगर आगमन ऐतिहासिक भब्य स्वागत,सक्ती को राजस्व जिला बनाने की घोषणा पर हर्ष का माहौल,

युवाओं ने निकाली बाइक रैली,

जांजगीर-चांपा 16 अगस्त 2021 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सक्ती को नया राजस्व जिला बनाने की घोषणा से सक्ती वासियों, समीप के नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में हर्ष का माहौल है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत के आगमन पर नगर पालिका सक्ती, ग्राम पंचायत कंचनपुर, ग्राम पंचायत डोड़की के सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक संगठनों, ऑटो चालक संघ के सदस्यों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। डॉ. महंत ने खुली जीप में सवार होकर नगर भ्रमण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने सक्ती के नागरिकों को जिला बनने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
इसके पूर्व नगर के युवकों ने सैकड़ों की संख्या में बाइक रैली का आयोजन कर सक्ती जिला बनाने की घोषणा पर आभार व्यक्त किया। इसी प्रकार नगर पालिका सक्ती क्षेत्र के चौक चौराहों में विधानसभा अध्यक्ष को लड्डू से तौलकर उनका आभार जताया।

इस अवसर पर सक्ती नगर पालिका परिषद के पदाधिकारी, पार्षद, पार्टी कार्यकर्ता, व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी, आटो चालक संघ के पदाधिकारी, युवा संगठन के सदस्य और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!