ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

औद्योगिक घरानों ने नहीं दी अनुदान राशि आई.टी कोरबा इन्जीनियरिंग महाविद्यालय पर पड़ा भारी वित्तीय संकट,

स्टाफ ने मान. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत जी, मान. राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जी, मान. सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत जी को तात्कालिक राहत हेतु विभिन्न संस्थानों से अनुदान व कॉलेज के शासकीय करण हेतु पुन: ज्ञापन सौंपे

 छत्तीसगढ़ कोरबा 17 अगस्त 2021  इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कोरबा  इस आदिवासी बहुल क्षेत्र का एकमात्र इंजीनियरिंग महाविद्यालय है । इसकी स्थापना सन 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री महोदय छत्तीसगढ़ शासन के उद्घोषणा के अनुरूप की गयी। स्थापना के समय मान. मुख्यमंत्री जी द्वारा आश्वासन दिये गये थे, कि कोरबा में इन्जीनियरिंग कॉलेज प्रारंभ कर सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के रुप में विकसित किया जायेगा एवं धन की कोई कमी नहीं होने दी जायेगी किन्तु संस्था के शासकीय नहीं होने तथा स्थापना काल से ही महाविद्यालय में अधिकारियों कर्मचारियों की संख्या अत्यंत कम होने के कारण छात्र छात्राओं के संस्था में प्रवेश पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है ।

सहयोगी आद्योगिक प्रतिष्ठानों ( छ.ग. राज्य विद्युत मंडल, एस.ई सी. एल., एन .टी. पी. सी., बाल्को, लैंको अमरकंटक पावर प्रा. लिमि.,प्रकाश इन्डस्ट्रीज लिमि.) द्वारा भी राशि लंबित है ।
 आज दिनांक 17/08/2021 को मान. विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत जी, मान. राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल जी, मान. सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत जी को आई.टी. कोरबा स्टाफ ने आदरणीय श्री हरीश परसाई जी ( सांसद प्रतिनिधि) के माध्यम से मिलकर उपरोक्त्त सभी तथ्यों से अवगत कराये व वित्तीय संकट से तात्कालिक राहत हेतु विभिन्न आद्योगिक संस्थानों ( बाल्को ,लैंको,,) से लंबित राशि दिलाने की माँग व जिला खनिज न्यास मद से संस्था के विकास कार्यों के लिये राशि की मांग किये।
Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!