ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

विजयवर्गीय का कांग्रेस पर वार: कहा, संविधान का सबसे ज्यादा अपमान इन्होंने ही किया

रायपुर। मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान पर कहा कि संविधान का उपयोग कांग्रेस राजनीति के लिए कर रही है. अगर कांग्रेस संविधान के अनुरूप चली होती तो ये दुर्दशा नहीं होती. संविधान का जितना मजाक कांग्रेस ने उड़ाया, उतना किसी ने नहीं किया.

छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी: स्कूलों में छुट्टी की मांग, मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र

भारत रत्न भीमराम अंबेडकर के सम्मान में आयोजित राजनांदगांव में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे रायपुर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि संविधान बचाओ अभियान के लिए कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो अपनी जेब में संविधान की किताब लेकर घूम रहे हैं, मूल उसमें है क्या?

उन्होंने कहा कि संविधान की धज्जियां कांग्रेस ने उड़ाई है, आपातकाल लगाया, और जब यूपीए की सरकार थी तब उनके नेता ने बिल की कॉपी फाड़ी थी. अब वहीं नेता देश के संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ विदेश में बयान दे रहे हैं. इससे क्या देश का सम्मान बढ़ेगा.

चुनाव पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र

चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी के सवाल उठाए जाने पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि जहां जीत होती है, वहां सवाल नहीं है. जहां हारे वहां सवाल उठाना है. कांग्रेस का दोहरा चरित्र है, जनता इसे समझ रही है. इसलिए कांग्रेस को हर जगह नकार रही है. वहीं एक देश, एक चुनाव पर JPC की बैठक को लेकर कहा कि यह सिस्टम बहुत जरूरी है. इससे देश का पैसा बचेगा, समय बचेगा. देश का विकास होगा, हम सभी चाहते है एक साथ चुनाव हो.

किस गांधी की बात कर रहे बैज

वहीं ‘प्रदेश में चल रही गांधी की आंधी’ बयान पर वाले पीसीसी चीफ दीपक बैज को घेरते हुए विजय वर्गीय ने कहा कि कौन से गांधी की बात कर रहे हैं? जो ठीक तरीके से हिंदी में गांधी भी नहीं लिख पाते, या उस गांधी की, जिन्होंने देश के गरीबों की व्यथा को समझा. उस गांधी की, जो छुट्टी मनाने थाईलैंड जाते हैं, या उस गांधी की, जो गाय की सेवा करते थे. यह गांधी तो बीफ खाते हैं.

बताएंगे कैसे बाबा साहब के साथ धोखा हुआ

वहीं भाजपा के अंबेडकर के सम्मान में 10 दिवसीय कार्यक्रम को लेकर कहा कि मैं राजनांदगांव जा रहा हूं. देश में सभी नेता अलग-अलग स्थान पर जा रहे हैं. वहां पर लोगों के सामने ये सच लाएंगे कि कैसे कांग्रेस ने बाबा साहब के साथ धोखा किया है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!