ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

नदी में डूबे दो मासूम, मामला उरगा थाना क्षेत्र का

कोरबा, शादी की खुशियों के बीच दो मासूम भाई-बहन की हसदेव नदी में डूबने से मौत हो गई है. इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरमाल गांव में शादी का जश्न बच्चों की मौत से गम में तब्दील हो गया. गांव में रिश्तेदार के घर विवाह कार्यक्रम में परिवार आया हुआ था. बच्चों के बड़े पिता सनत पटेल सुबह नदी के घाट में नहाने पहुंचे तो वहां बच्चों का कपड़ा मिला जिसके बाद अनहोनी की आशंका पर खोजबीन से बच्चों के नदी में डूबने ला खुलासा हुआ. जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मासूमों के शव को बरामद किया. इस घटना में देवारमाल के रहने वाले संतोष पटेल की पुत्री ज्योत्सना 6 वर्ष और पुत्र 3 वर्षीय रेयांश की मौत हो गई है. मामले में उरगा पुलिस वैधानिक कार्रवाई उपरांत जांच में जुट गई है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!