छत्तीसगढ़
CG: म्यूल खातों से करोड़ों की ठगी करने वाले 10 ठगबाज गिरफ्तार
खैरागढ। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) जिला केसीजी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार गौतम के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खैरागढ लालचंद मोहले के मार्गदर्शन थाना प्रभारी खैरागढ़ निरीक्षक अनिल शर्मा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में आनलाईन माध्यम से लोगो से सायबर ठगी करने वालो एवम उनको सहयोग करने वालो पर सतत नजर रखी जा रही है इसी क्रम में भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समनवय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना खैरागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत
संचालित बैंकों के म्यूल एकांउट खाता धारको के अवलोकन/जांच पर पाया गया कि थाना क्षेत्र के कुल 19 बैंक खाता धारको के एकाउंट में देश के अलग अलग राज्यो में हुए अलग अलग सायबर फ्राड का कुल रकम करीब 28833185/- रूपये को 19 खातों में प्राप्त किया गया है। उपरोक्त कुल 19 बैक खातो में अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिए बैंक खातो का इस्तेमाल कर रकम प्राप्त करना साथ ही इन खातो के संबंध में दिगर राज्यों में आन लाईन शिकायत पंजीबद्ध होना पाया गया है।



