ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Balkoकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

विद्युत संयंत्र हादसा: मृतकों के परिजनों को मुआवजा वितरण शुरू, घायलों की हालत में सुधार

  1. Netagiri.in—-सिंघीतराई/सक्ती, 20 अप्रैल। सिंघीतराई ग्राम पंचायत स्थित 2×600 मेगावॉट विद्युत संयंत्र में हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि वितरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक कंपनी के प्रतिनिधि सीधे पहुंचकर सहायता प्रदान कर रहे हैं, वहीं अन्य राज्यों के मृत कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा देने के लिए विशेष टीमें रवाना की गई हैं।
    कंपनी प्रबंधन के अनुसार, हादसे में मृतकों के परिजनों को 35 लाख रुपए के साथ रोजगार सहायता देने की घोषणा की गई है।
  2. वहीं घायलों को 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता के साथ पूर्ण स्वस्थ होने तक मासिक वेतन देने का आश्वासन दिया गया है। इसके अलावा कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के प्रावधानों के तहत मृतकों के नामित परिजनों को पेंशन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
    घायलों का इलाज रायगढ़ और रायपुर के विभिन्न अस्पतालों में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के साथ जारी है। एहतियात के तौर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भी तैनात की गई है। जरूरत पड़ने पर गंभीर घायलों को एयर एंबुलेंस के जरिए अन्य बड़े चिकित्सा केंद्रों में भेजने की व्यवस्था भी की गई है।
    अस्पताल में भर्ती घायलों के परिजनों ने बताया कि कंपनी की ओर से इलाज, भोजन और ठहरने की समुचित व्यवस्था की जा रही है। लगातार मिल रही बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के कारण घायलों की स्थिति में सुधार देखा जा रहा है।
    प्रभावितों की सहायता के लिए कंपनी ने ‘वेदांता संवेदना केंद्र’ के नाम से 24×7 हेल्पलाइन भी शुरू की है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को तत्काल मदद उपलब्ध कराई जा रही है।
    कंपनी ने इस दुखद हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि इस कठिन समय में वह सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!