ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

गैंती गैंग के 11 सदस्य गिरफ्तार, लाखों के सोने-चांदी और नकदी की चोरी का खुलासा

रायपुर। पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंती गैंग के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो अब तक 2 दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इन शातिर नकबजनों ने मुजगहन, विधानसभा, तिल्दा नेवरा और मंदिर हसौद के आवासीय कॉलोनियों के सुनसान मकानों को निशाना बनाया था।

 

पुलिस कार्रवाई में बड़ी बरामदगी

 

इस प्रकरण में पुलिस ने अब तक 559 ग्राम सोना और 5 किलो 423 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी में प्रयुक्त 25 मोबाइल, नगदी और दोपहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं।

 

गिरफ्तारी और रिमांड की कार्रवाई

 

पुलिस ने शातिर नकबजन सृजन शर्मा समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को 7 दिसंबर 2024 तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से 243 ग्राम सोना और 2 किलो 523 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

 

पूर्व में भी किए थे बड़े अपराध

 

गिरफ्तार आरोपियों ने इससे पहले भी 316 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी की चोरी की थी। इनके खिलाफ कई मामलों में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

 

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!