ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

*शासकीय कार्य में लापरवाही का मामला, पटवारी को किया गया निलंबित*

 

netagiri.in – कोरबा 04 मार्च 2024/कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने पटवारी श्री मोहन लाल कैवर्त्य को अपने पदीय क्षेत्र में शासकीय कार्यों के निर्वहन के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार बरपाली के प्रतिवेदन के आधार पर बरपाली तहसील के पटवारी हल्का नंबर 09 ग्राम पुरैना के पटवारी श्री मोहन लाल कैवर्त्य को पदेन दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के कारण जारी कारण बताओ सूचना पत्र के संबंध में संतोषप्रद जवाब प्राप्त नहीं हुआ। इस हेतु कलेक्टर श्री बसंत ने पटवारी के उक्त कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 का उल्लंघन मानते हुए पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन काल में पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय पसान नियत किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!