ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बदले थाना प्रभारीयों के प्रभार ,आचार संहिता से पहले जिले में बड़ी सर्जरी

Netagiri.in—कोरबा। राज्य सरकार द्वारा पिछले दिनों किए गए निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले के बाद जिले में कई थाना के प्रभारी प्रभावित हुए। जिसके बाद लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी ने शुक्रवार की रात 8 थानों एवं 1 पुलिस चौकी के प्रभारी बदलते हुए 1 प्रशिक्षु डीएसपी, 7 निरीक्षक, 1 उप निरीक्षक एवं 1 सहायक उप निरीक्षक की नवीन पदस्थापना की है। जिसमें कवर्धा से आए निरीक्षक मोतीलाल पटेल को नया शहर कोतवाल बनाया गया है।

 

सुलझे हुए निरीक्षक रूपक शर्मा को डीजल, कबाड़ एवं कोयला के अवैध कारोबार पर रोकथाम के लिए कुसमुंडा थाना प्रभारी बनाया गया है। वे वर्तमान में दर्री थाना प्रभारी थे, जहां की जिमेदारी प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कंवर को दी गई है। दीपका में भी अवैध कारोबार पर कसावट बनी रहे इसके लिए उरगा थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी को उक्त थाना का प्रभारी बनाया गया है। देखे अन्य थानों का प्रभारी किन्हें बनाया गया…

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!