ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

BREAKING : शराब घोटाले में बड़ा मोड़: टुटेजा को मिली जमानत, पासपोर्ट जमा करना होगा

रायपुर।’ छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में जेल में बंद रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले में अनिल टुटेजा को जमानत दे दी है। कोर्ट ने टुटेजा को पासपोर्ट जमा कराने और सुनवाई के दौरान अदालत के साथ सहयोग करने सहित सख्त शर्तों के के तहत जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।

मंगलवार को जमानत आवेदन पर सुनवाई जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जल भुइयां की बैंच में हुई है। अनिल टुटेजा को ED के केस में राहत मिली है लेकिन शराब घोटाले मामले में EOW की जांच कर रही है। इस केस में वो जेल में बंद हैं, ऐसे में वे जमानत के बाद भी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!