ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़देशप्रशासनिकराजनीति

लोकसभा क्षेत्र कोरबा में प्रबुद्धजनों का सम्मेलन आयोजित

वन मंत्री केदार कश्यप रहे अतिथि

netagiri.in कोरबा, 16 मार्च। विकसित भारत मोदी की गारंटी को लेकर भाजपा के संकल्प पत्र में सुझाव के लिए प्रबुद्ध जनसम्मेलन का आयोजन आज शनिवार को प्रात: 11 बजे सीएसईबी के सीनियर क्लब में वन मंत्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है। भाजपा के तीन माह के कार्यकाल में मोदी की गारंटी को लेकर सरकार ने अपने वायदों को पूरा किया है। आज विकसित भारत और मोदी की गारंटी को लेकर सरकार काम कर रही है। लोकसभा चुनाव से पूर्व आम जनता की राय को लेकर सरकार द्वारा सभी लोकसभा क्षेत्रों में प्रबुद्ध जन सम्मेलन कर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत आगामी सरकार और वर्तमान सरकार के चुनावी घोषणा पत्र के लिए सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस सुझाव के लिए सभी लोग नमो एप को डाऊनलोड कर अपनी राय दे सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर-9090902024 में मिस्ड कॉल कर भी अपने सुझाव दे सकते हैं। कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचन्द पटेल ने भी संबोधित किया। प्रबुद्धजन सम्मेलन के इस कार्यक्रम में सिक्ख समाज के लोग, सतनामी समाज के मीडिया प्रभारी, साहू समाज, पटेल समाज, चन्द्रा समाज, सिंधी समाज सहित अन्य समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ.आलोक सिंह उपाध्यक्ष ने किया।

0 समाज प्रमुखों के स्वागत से अभिभूत हुए केदार
वन मंत्री केदार कश्यप कार्यक्रम में आज सुबह समय से पूर्व पहुंच गए थे। कार्यक्रम में लोगों की भीड़ कम थी। कार्यक्रम चालू होते ही स्वागत सत्कार के दौरान ही समाज के सभी प्रबुद्धजनों का आगमन जैसे ही हुआ सभी कुर्सियां भर गईं और लोगों को खड़े रहना पड़ गया। कार्यक्रम में समाज प्रमुखों के स्वागत-सत्कार से केदार कश्यप अभिभूत हो गये और उन्होंने अपने भाषण के दौरान सभी समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सराहा।

0 कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने दिए अपने सुझाव
विकसित भारत और मोदी की गारंटी के संकल्प पत्र के लिये सुझाव और आमंत्रण को लेकर पेटी रखी गई थी। पेटी में भाजपा के सभी पदाधिकारियों सहित समाज के लोगों ने अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम में युवा मोर्चा, चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला पदाधिकारी सहित पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा, मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्रीमती सुनीता पाटले, गोपाल मोदी, देवेन्द्र पाण्डेय, पवन गर्ग, उमा भारती सराफ, रुकमणी नायर, संदीप सहगल, अनिरुद्ध चन्द्रा, चिंटू राजपाल, मुकेश कौशिक, मनोज मिश्रा, पवन सिन्हा, आरिफ खान, राजेन्द्र अग्रवाल, सोनू भाटिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!