कोरबा
केरवाद्वारी: फड़ प्रभारी पर चाकू से हमला, माथे में आई चोट
केरवाद्वारी, 06 जनवरी: धान उपार्जन केंद्र के फड़ प्रभारी पर मंडी में विवाद के दौरान चाकू से हमला किया गया। हमले में फड़ प्रभारी के माथे में गंभीर चोट आई। खाद्य अधिकारी के निर्देश का पालन करने के कारण फड़ प्रभारी को यह हमले का शिकार होना पड़ा। यदि समय रहते हमलावरों को नियंत्रित नहीं किया गया होता, तो यह घटना बड़ी रूप में सामने आ सकती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


