ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

कलेक्टर ने सड़क, बाजार और सभागार का किया निरीक्षण

कोरबा 22 नवंबर 2024/ कलेक्टर श्री अजीत कुमार वसंत ने शुक्रवार को बलगीखार से सुराकछार सड़क, मुड़ापार बाजार, बालको बस स्टैंड से रिसदा मार्ग और निगम द्वारा निर्मित सभागृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क में मरम्मत, पेंच वर्क, करने बाजार में शेड निर्माण और सभागार को आधुनिक सुविधाओं से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री वसंत ने लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कुचैना रोड के आगे ब्लगीखार से सूराकछार मुख्य मार्ग के क्षतिग्रस्त भाग की मरम्मत किये जाने हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही एसईसीएल के सड़क भाग की मरम्मत एसईसीएल से करवाये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने मुड़ापार के मुख्य बाजार का निरीक्षण करके टूटे हुए शेड, नाली निर्माण तथा चबूतरे का जीर्णोद्धार करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने बालको बस स्टैंड से रिस्दा मार्ग का निरीक्षण किया तथा मार्ग में पैच रिपेयर करने का निर्देश नगर निगम को दिए। उन्होंने नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा नवनिर्मित सभाग्रह भवन का निरीक्षण किया तथा भवन को मल्टीडाइमेंशनल उपयोगिता सुनिश्चित करते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त नगर पालिक निगम कोरबा श्री विनय मिश्रा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े कार्यपालन अभियंता-अरुण शर्मा, उप अभियंता पीयूष राजपूत उपस्थित रहे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!