ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

ईडी ने 21.47 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की, डीएमएफ घोटाले के आरोपियों की संपत्ति जब्त

रायपुर.प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)के रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय ने एक अनंतिम कुर्की आदेश के तहत 21.47 करोड़ रुपये मूल्य की अचल और चल संपत्तियों को अनंतिम रूप से कुर्क किया है। पिछले दिनों भूमि, आवासीय संपत्तियां, सावधि जमा और बैंक शेष सहित कुर्क की गई संपत्ति जिला खनिज निधि (डीएमएफ) घोटाले के आरोपी निलंबित आईएएस रानू साहू, माया वारियर, राधेश्याम मिर्झा, भुवनेश्वर सिंह राज, वीरेंद्र कुमार राठौर, भरोसा राम ठाकुर, संजय शेंडे, मनोज कुमार द्विवेदी, हृषभ सोनी और राकेश कुमार शुक्ला की है। इस मामले की जांच धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!