ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

दिल्ली में शाह में मिले फडणवीस और पवार, महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार पर फैसला आज

दिल्ली , महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को सरकार बनने के बाद भी अब तक मंत्री पद और विभागों के बंटवारे को लेकर भाजपा, शिवसेना और एनसीपी में सहमति नहीं बन पाई है। CM देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार ने दिल्ली में देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की। आज इस पर फैसला आने की उम्मीद है।

इस मीटिंग के बाद सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद के बंटवारे का फॉर्मूला तय हो गया है। भाजपा को करीब 20, शिवसेना को 12 और एनसीपी को 10 मंत्री पद दिए जा सकते हैं। राज्य में सीएम समेत कुल 43 मंत्री हो सकते हैं।

फिलहाल NCP प्रमुख अजित पवार भी दिल्ली में हैं। लेकिन शिवसेना नेता और डिप्टी CM एकनाथ शिंदे के मीटिंग में नहीं पहुंचने पर राजनीतिक हलकों में उनकी नाराजगी की खबर है। है। शिंदे ने पिछली सरकार में डिप्टी CM रहे फडणवीस के लिए मुख्यमंत्री का पद छोड़ा था। चुनाव के नतीजों के बाद शिवसेना ने तर्क दिया था कि शिंदे को CM बने रहना चाहिए क्यों कि चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में जीता गया था।

महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों में भाजपा, शिवसेना और NCP के गठबंधन महायुति की जीत हुई थी। दिल्ली में लंबी चर्चा के बाद भाजपा नेतृत्व ने देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाया था और एकनाथ शिंदे को डिप्टी CM के लिए राजी किया था।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!