ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

पुष्पा-2 टीम ने विक्टिम फैमिली को ₹2 करोड़ दिए:कांग्रेस विधायक की धमकी

हैदराबाद , में पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के परिवार को पुष्पा फिल्म की टीम ने 2 करोड़ रुपए की मदद की है।

अल्लू अर्जुन के पिता ने जानकारी दी है कि अल्लू अर्जुन ने 1 करोड़ रुपए दिए हैं, जबकि पुष्पा के डायरेक्टर सुकुमार और मैत्रेयी प्रोडक्शन हाउस ने 50-50 लाख रुपए दिए हैं।

इधर, तेलंगाना के कांग्रेस विधायक भूपति रेड्डी ने एक्टर अल्लू अर्जुन को चेतावनी दी है कि वे CM रेवंत रेड्डी के खिलाफ किसी भी तरह की आलोचना बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने मंगलवार को कहा कि अगर अल्लू अर्जुन ने CM रेड्‌डी पर टिप्पणी की तो राज्य में उनकी फिल्में रिलीज नहीं होंने देंगे।

दरअसल, 4 दिसंबर को फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के समय हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मची थी। पुलिस ने अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया था।

इसे लेकर अल्लू ने 21 दिसंबर को कहा था कि संध्या थिएटर में जो कुछ हुआ, वह एक साधारण दुर्घटना थी। अल्लू के इसी बयान पर कांग्रेस विधायक ने उन्हें मंगलवार को चेतावनी दी है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!