Netagiri.in—-प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी कोरवा सतनामी कल्याण समिति द्वारा त्रि-दिवसीय (17,18,19 दिसम्बर 2024) को परम पूज्य गुरू घासीदास जयंती समारोह का आयोजन टी.पी. नगर सतनाम भवन कोरबा में आयोजित है। कोरबा सतनामी समिति के पदाधिकारीयों ने प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए बताया कि
उदघाटन समारोह 17.12.2024 को भव्य शोभा यात्रा सीतामणी चौक ईमलीडुग्गू से प्रारंभ होकर नगर कोरबा से भ्रमण करते हुए विभिन्न प्रकार के कला का प्रदर्शन समाज के लोग इसमें भाग लेंगे। पूरे जिले के समाज के प्रमुख युवा वर्ग एवं प्रमुख समाजिक कार्यकर्ता, कोरबा सतनामी समाज कल्याण के सदस्य, सतनामी समाज के राजमहंतगण, शोभा यात्रा में सामिल होकर समाज का शोभा बढ़ायेंगे, शाम को 8 बजे जयंती का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा प्रारंभ हो किया जायेगा। उद्घाटन कर प्रारंभ किया जायेगा।

दिनांक 18.12.2024, दिन-बुधवार जयंती का मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि माननीय विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन तथा अध्यक्षता अरूण साव उपमुख्यमंत्री साथ ही अति विशिष्ट अतिथि
लखन लाल देवांगन श्रम उद्योग, वाणिज्य कर मंत्री छ.ग. शासन चरण दास महंत नेता प्रतिपक्ष छ.ग. विधानसभा, ज्योत्सना चरण दास महंत सांसद कोरबा , जय सिंह अग्रवाल जी पूर्व मंत्री छ.ग. शासन। विशिष्ट अतिथि माननीय फूलसिंह राठिया विधायक रामपुर, प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा, तुलेश्वर मरकाम विधायक पाली ताना खार, श्रीमती शिवकला कंवर अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा राजकिशोर प्रसाद महापौर कोरबा, यू.आर. महिलांगे अध्यक्ष कोरबा सतनामी कल्याण समिति, आर.पी. खाण्डे राष्ट्रीय अध्यक्ष शिष्टा, डॉ. राजीव सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा, हितानंद अग्रवाल नेता प्रतिपक्ष न.पा.नि. कोरबा, . नरेन्द्र देवांगन जी महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा कोरबा, सुश्री रितू चौरसिया पार्षद वार्ड क्र. 13 की अतिथ्य में जयंती सम्पन्न होगा।
समापन समारोह दिनांक 19.12.2024, दिन- गुरूवार को एस. के. बंजारा जी मुख्य कार्यपालक निदेशक सी.एस.ई.बी. कोरबा मुख्य अतिथि होंगे। तथा अध्यक्षता श्री यू. आर. महिलांगे करेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि में मान. डी.आर. जाटवर , . रामचन्द्र पाटले , . सुनिल पाटले नारायण लाल कुरें . किर्तन लाल भारद्वाज , मान. संत दास दिवाकर राज महंत , . जे.पी. कोशले राज महंत, . कला राम कुर्रे राज महंत, अमरनाथ बंजारे जिला महंत आदि के अतिथ्य में समापन समारोह का आयोजन सम्पन्न होगा।
विशेष टीप :- उक्त तीन दिवसीय कार्यक्रम मे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पंथीनृत्य प्रतियोगिता आयोजित किया गया है एवं समाज के अच्छे कार्यकर्ता को समिति के द्वारा दिनांक 19.12.2024 समापन समारोह में सम्मानित किया जायेगा।


