ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

आंध्र में महिला को पार्सल में मिली डेडबॉडी:शव के साथ मिले नोट में लिखा था- ₹1.30 करोड़ दो

अमरावती , आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले में एक महिला को एक पार्सल मिला, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति का शव था। शव के साथ एक लेटर भी रखा हुआ था। इसमें लिखा था- 1 करोड़ 30 लाख रुपए दो वर्ना अंजाम ऐसा ही होगा।

वेस्ट गोदावरी पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि यह पार्सल येंदागंडी गांव में रहने वाली महिला नागा तुलसी के निर्माणाधीन घर में गुरुवार रात को ऑटो रिक्शा के जरिए डिलीवर किया गया। महिला घर में अकेली रहती थी। उसका पति 10 साल पहले लापता हो गया था।

शव के साथ मिले नोट में लिखा है, ‘आपके पति ने 2008 में 3 लाख रुपए का लोन लिया था। जो अब बढ़ते-बढ़ते 1.35 करोड़ रुपए हो गया है। अपने परिवार के साथ कुछ बुरा होते नहीं देखना चाहती तो पूरी रकम चुकानी होगी।’

पुलिस ने बताया कि- शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरूआती जांच में पता चला है कि शव 45 साल के पुरुष का है। उसकी मौत 4-5 दिन पहले हुई है। यह हत्या का मामला है या नैचुरल डेथ है, इसकी जांच की जा रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!