ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
खेल

तेंदुलकर ने बॉलिंग करती लड़की का वीडियो शेयर किया:जहीर से पूछा- सुशीला के एक्शन में आपकी झलक

सचिन तेंदुलकर ने तेज गेंदबाजी कर रही 12 साल की एक लड़की का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को टैग किया।

51 साल के तेंदुलकर ने जहीर खान से पूछा, ‘सरल, सहज और देखने में बहुत प्यारा! सुशीला की गेंदबाजी एक्शन में आपकी झलक दिखती है जहीर खान। क्या आपने भी इसे देखा है।’

इस पर जहीर खान ने जवाब दिया, ‘आप बिल्कुल सही कह रहे हैं। मैं आपसे पूरी तरह सहमत हूं। उसका एक्शन बहुत सहज और प्रभावशाली है।

वे पहले से ही बहुत आशाजनक दिख रही हैं।’वीडियों में एक स्कूल की लड़की तेज गेंदबाजी करती दिख रही है। उनका बॉलिंग एक्शन जहीर खान से मिलता जुलता है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!