ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentक्राइमछत्तीसगढ़देश

एसईसीएल में कार्यरत समानता कंपनी की लापरवाही से फिर एक मजदूर की मौत लगातार सुरक्षा में लापरवाही बनती है कर्मचारियों की मौत की वजह

Netagiri news —– 16/11/2022 कोरबा। एसईसीएल के कुसमुंडा खदान में मंगलवार की शाम फिर एक हादसा हुआ, जिसमें एक मजदूर की जान चली गई। खदान में नियोजित सामनता कंपनी के बनाए बंकर में मंगलवार की दोपहर मजदूर कार्य करने के लिए चढ़ा था। ऊंचाई पर कार्य करते समय वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक मजदूर कुसमुंडा के ही चुनचुनी बस्ती का रहने वाला 33 वर्षीय नेम सिंह कंवर था।
कुसमुंडा खदान में लगातार इस तरह के हादसे हो रहे हैं। सूत्रों की माने तो प्रबंधन व ठेका कंपनियों द्वारा सुरक्षा में बढ़ती जा रही लापरवाही इसकी मुख्य वजह है। 4 माह पहले रजगामार खदान में हुए हादसे में कर्मचारी की मौत के मामले में मंगलवार को एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही पर एफआईआर दर्ज हुआ है। निश्चित ही कुसमुंडा में हुए हादसे के बाद वहां भी लापरवाही के लिए जिम्मेदार होने पर अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही हो सकती है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!