ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

PM मोदी को मिला कुवैत का सर्वोच्च सम्मान; क्यों खास है ‘ द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर

कुवैत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत दौरे के दूसरे दिन सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह से यह सम्मान हासिल किया। बता दें कि ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर कुवैत का एक नाइटहुड सम्मान है।

यह सम्मान मित्रता के प्रतीक के तौर पर राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी शाही परिवारों के सदस्यों को दिया जाता है। पीएम मोदी से पहले यह सम्मान बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स और जॉर्ज बुश जैसी हस्तियों को दिया जा चुका है।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यह पुरस्कार दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों को मजबूत करने की खातिर दिया गया है। आपको बता दें कि किसी देश द्वारा पीएम मोदी को दिया गया यह 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!