ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक ने तीर्थ यात्रियों को कुचला, दो बच्चों की मौत, 13 घायल

धरसींवा। राजधानी रायपुर से सटे धरसींवा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर सांकरा से सिमगा सिक्स लाइन के पास देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे तीर्थयात्रियों पर गाड़ी चढ़ा दी। इस हादसे में दो मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का भयावह मंजर
घटना उस समय हुई, जब तीर्थयात्री सांकरा मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे और हाईवे किनारे आराम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक ने जानबूझकर गाड़ी तीर्थयात्रियों की ओर मोड़ी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!