ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिकहेल्थ

मुख के अच्छे स्वास्थ्य और बेहतर देखभाल के लिए लोगों को जागरूक करने 20 मार्च को मनाया जाएगा विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस

सभी शासकीय अस्पतालों में निशुल्क जांच – इलाज कैंप का होगा आयोजन

कोरबा 19 मार्च 2023/प्रतिवर्ष 20 मार्च को विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। लोगों में मौखिक स्वास्थ्य और मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढाने के लिए मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष प्राउड ऑफ योर माउथ की थीम पर विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर 20 मार्च को जिले के मेडिकल

कॉलेज(जिला चिकित्सालय ), सामु.स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों( हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) में निशुल्क मुख स्वास्थ्य जॉंच तथा उपचार कैंप का आयोजन किया जाएगा। साथ ही लोगो को मुख एवं दॉतों की देखभाल की जानकारी प्रदान की जावेगी। मुख स्वास्थ्य पर आधारित जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर जनसमुदाय में जागरूकता लाने प्रचार-प्रसार गतिविधियॉ जैसे दॉंतो की सफाई तथा मुख को स्वस्थ्य रखने के उपायों के बारे में जानकारी दी जावेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन.केषरी ने बताया कि मुख संबंधित समस्या होने की कई वजह हो सकती हैं। दॉंतो में बैक्टीरिया ,फूड और एसिड की वजह से दॉतों के इनेमल और कनेक्टीव टिष्यू डैमेज होने लगते हैं। इससे दॉंत परमानेंट खराब होने लगता है। इसके लक्षण ब्रश करने के समय मसूडे से खून आना, मुॅंह से बदबू आना, ठंडा या गरम खाने में झनझनाहट होना, मुॅंह में गॉठ , छाले या घाव हो सकता है। ओरल हेल्थ को परफेक्ट रखने के लिए लोगों को अपने मुख स्वास्थ्यय के बारे में जानकारी होना जरूरी है। खराब मौखिक स्वास्थ्य न केवल मौखिक रोगों को जन्म दे सकता है बल्कि हृदय रोग, मधुमेह ,स्ट्रोक तथा श्वसन समस्या भी हो सकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के लोगों से अपील किए हैं कि वे अपने मौखिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा अपने मुख और दॉंतो की स्वच्छता से कभी समझौता ना करें। मुख और दॉंतो में कोई समस्या हो तो दंत चिकित्सक से परामर्श एवं जॉंच करावें।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!