ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

युवा कांग्रेस कोरबा (शहर) की नई संगठनात्मक सूची जारी कमल किशोर चन्द्रा बने जिला महासचिव, कार्यकर्ताओं में उत्साह

कोरबा___युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं प्रदेश सचिव तथा कोरबा (शहर) जिला प्रभारी के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कोरबा की नई संगठनात्मक सूची जारी की गई है। इस सूची में कमल किशोर चन्द्रा को युवा कांग्रेस कोरबा (शहर) का जिला महासचिव नियुक्त किया गया है।
कमल किशोर चन्द्रा की नियुक्ति की घोषणा के बाद कोरबा जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया। संगठन के भीतर इसे एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम के रूप में देखा जा रहा है।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए युवाओं को निरंतर जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का विशेष फोकस युवाओं पर है और युवा कांग्रेस को सशक्त बनाने की दिशा में यह नियुक्ति एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रदेश एवं जिला नेतृत्व द्वारा जिले के कई सक्रिय, कर्मठ और समर्पित युवाओं को संगठन में अहम पदों की जिम्मेदारी दी गई है, जिससे आने वाले समय में संगठन को नई ऊर्जा, मजबूती और विस्तार मिलेगा।
कमल किशोर चन्द्रा की नियुक्ति को संगठन विस्तार, युवाओं को आगे लाने और युवा कांग्रेस को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!