ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

सनकी आशिक: प्रेमिका से बदला लेने के लिए जलाया घर, आरोपी गिरफ्तार

कटघोरा जिले के जटगा पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका से बदला लेने के लिए उसके घर को आग के हवाले कर दिया। इस घटना ने न केवल पीड़िता को गहरे सदमे में डाल दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

आरोपी दहराज सिंह मरपचि (24) ने अपनी प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर रंजिश में यह घिनौना कदम उठाया। पीड़िता ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि वह रोजी-मजदूरी के लिए दिनांक 5 जनवरी को कटघोरा गई थी। जब शाम 6 बजे वह घर लौटी, तो उसने देखा कि उसके घर से धुआं निकल रहा है। डरते हुए उसने पास जाकर देखा, तो आरोपी दहराज सिंह को उसके घर से भागते हुए पाया। इस डरावनी घटना से वह इतनी सहमी हुई थी कि रातभर अपने पड़ोसी के घर में पनाह लेनी पड़ी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!