ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

जयशंकर बोले- PM मोदी ने काम करने का नजरिया बदला:पहले की सरकारें कहती थीं- चलता है

भुवनेश्वर। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकारों के काम करने का नजरिया बदल दिया है। उन्होंने देश को ‘चलता है’ से ‘होगा कैसे नहीं’ वाला एटिट्यूड दिया है। जयशंकर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में बोल रहे थे।

भुवनेश्वर में 8 से 10 जनवरी तक 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी 9 जनवरी को सुबह 10:00 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। इसमें 50 देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। PM गुरुवार को भारत की वैश्विक भागीदारी के बढ़ते महत्व और देश के भविष्य को आकार देने में प्रवासी समुदाय की भूमिका पर बोलेंगे।

इससे पहले जयशंकर ने बुधवार को वैश्विक विकास को आगे बढ़ाने में भारत की युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की एक याद साझा की। उन्होंने कहा कि सिंधु ने PM को यूथ आइकन बताया था। सिंधु ने कहा था कि PM मोदी ने देश को ‘चलता है’ से ‘होगा कैसे नहीं’ वाला एटिट्यूड दिया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!