ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

पूर्व बीजेपी MLA भीमा मंडावी की बेटी ने किया सुसाइड ,जानें पूरा मामला

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के दिवंगत भाजपा विधायक भीमा मंडावी की बेटी दीपा मंडावी ने रविवार को उत्तराखंड के देहरादून में स्थित अपने पीजी में आत्महत्या कर ली। दीपा देहरादून में रहकर वह पढ़ाई कर रही थी। हाल ही में वह अपने घर दंतेवाड़ा भी आई थी और कुछ दिन पहले ही देहरादून के एक नए पीजी में शिफ्ट हुई थी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद दीपा के परिवार ने देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। दीपा की मां, ओजस्वी भीमा मंडावी, जो राज्य महिला आयोग की सदस्य हैं, इस समय गहरे सदमे में हैं। दीपा के आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है,
लेकिन इस घटना से मंडावी परिवार समेत पूरे दंतेवाड़ा में शोक की लहर है। दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा समेत कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता भी दीपा के घर पहुंचे हैं और शोक संतप्त परिवार के साथ मौजुद हैं।
गौरतलब है कि दीपा के पिता और भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने 9 अप्रैल 2019 को हत्या कर दी थी। यह घटना लोकसभा चुनाव के मतदान से ठीक दो दिन पहले दंतेवाड़ा के कुआकोंडा इलाके के श्यामागिरी में हुई थी। इस हमले में भीमा मंडावी और उनका ड्राइवर समेत तीन पुलिसकर्मी भी शहीद हुए थे। इस हमले के बाद केंद्र सरकार ने एनआईए से जांच का आदेश दिया था और मई 2019 में एनआईए ने इस मामले में केस दर्ज किया था।
Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!