ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़बिलासपुरराजनीति

एनएच रोड पर सिवनी के पास पुलिया निर्माण की मांग, खेतों के पानी निकासी समस्या से मिलेगी निजात,फसलों को हो रहा है नुकसान

जांजगीर-चांपा। चांपा मंडी के अध्यक्ष चूड़ामणि राठौर ने कटघोरा-चांपा एनएच रोड पर सिवनी उमरेली रोड के ओवरब्रिज के पास पुलिया निर्माण की मांग की है। क्षेत्र के किसानों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचकर जिलाधीश को ज्ञापन भी दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि एनएच रोड के किनारे से फरसवानी सब ब्रांच केनाल प्रवाहित है।

यह केनाल माइनर नहीं होने से पानी निकासी नहीं हो रहा है। एक तरफ के किसानों के उगाए फसल खेतों में पानी भरे होने से सड़ रहे हैं तो दूसरी ओर के खेतों तक पानी नहीं पहुंचने से जमीन दरक रही है। पुलिया का निर्माण कराकर पानी की निकासी हो सकती है। सिवनी किसानों को खेती-किसानी में हो रही परेशानी के मद्देनजर पुलिया निर्माण की मांग हुई है।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!