छत्तीसगढ़
RTO बैरियर पर ड्राइवर की आत्महत्या की कोशिश की
राजनांदगांव जिले से लगे महाराष्ट्र बार्डर के पाटेकोहरा बैरियर पर शनिवार रात आरटीओ कर्मचारी से मारपीट के बाद ट्रक ड्राइवर ने पेट्रोल लेकर आत्महत्या की कोशिश की। दरअसल, आरटीओ बैरियर पर अवैध वसूली से परेशान ड्राइवर ने खुदकुशी की कोशिश की। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन इंस्पेक्टर को वहां से हटाकर मुख्यालय अटैच कर दिया गया है। घटना चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के पाटेकोहरा आरटीओ बैरियर की है।
दरअसल, हंगामे की शुरुआत शनिवार रात तब शुरू हुई जब ट्रक ड्राइवरों ने बैरियर पर अवैध वसूली का विरोध किया। उन्होंने बैरियर पर जमकर हंगामा कर दिया। यह विवाद उस वक्त और बढ़ गया जब आरटीओ बैरियर कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवरों के बीच तकरार शुरू हो गई। इस बीच आरटीओ कर्मी ने ट्रक ड्राइवर को घुसा मार दिया। इस पर ट्रक ड्राइवर भड़ गए।



