छत्तीसगढ़
हाथ काटते मिले गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड:फ्लैट में प्रेमियों के साथ 3 और लड़कियां भी पकड़ाई
छत्तीसगढ़ के भिलाई में रविवार सुबह 4 बजे 200 पुलिसकर्मियों ने तालपुरी परिजात कॉलोनी में छापेमारी की। इस दौरान फ्लैट में प्रेमी जोड़ा मिला, जो नशे की हालत में ब्लेड से अपने हाथ काट रहे थे। इनके साथ ही 32 लोग हिरासत में लिए गए हैं, इनमें कुल 4 लड़कियां भी शामिल हैं। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को जो हाथ काटते मिले उनमें साहिल कामले (22) निवासी हाउसिंग-बोर्ड जामुल और मेनका साहू (21) निवासी घासीदास नगर भिलाई के रहने वाले हैं। हालांकि इनका कहना है कि वह शादी कर लिए हैंस लेकिन पुलिस का कहना है कि नशीली गोली या इंजेक्शन से ऐसी हालत होती है।


