ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव…वोटिंग के आखिरी समय में जमकर बवाल

रायपुर।’ छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग का समय खत्म हो गया है। अब सिर्फ लाइन में लगे लोग ही मतदान कर सकेंगे। दोपहर 4 बजे तक 68% वोटिंग हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 64.06% पुरुष, 67.08% महिला और 9.99% अन्य लोगों ने मतदान किया है।

10 नगर निगम, 49 नगर पालिका के अलावा 114 नगर पंचायत में भी वोट डाले गए। काउंटिंग 15 फरवरी को होगी। धमतरी में मतदान के दौरान पोलिंग बूथ में हार्ट अटैक से एक मतदाता की मौत हो गई। नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 12 में वोटिंग के लिए पहुंचे कुंजबिहारी बेहोश हो गए थे। उन्हें अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं रायपुर के भगवती चरण शुक्ल वार्ड के मतदान केंद्र में एक ही परिवार के 4 लोगों की वोटर पर्ची और नंबर नहीं मिलने से परिवार के लोग भटकते रहे। लोगों ने रि-पोलिंग की मांग की है। कई शहरों के कुछ मतदान केंद्रों में ईवीएम खराबी की शिकायतें मिली, कुछ देर तक वोटिंग प्रभावित रही। सूरजपुर, रायगढ़ में कांग्रेसियों ने भाजपा प्रत्याशियों पर वोट के लिए बाल्टी और पैसे बांटने का भी आरोप लगाया।

इससे पहले रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी वोटिंग की। रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुबह 8 बजे सत्तीगुड़ी चौक स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!