ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटी, इंजन के नीचे दब जाने से ड्राइवर की मौत; निकला था रेत लोड कर

तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। –

कोरबा। जिले में एक ट्रैक्टर ड्राइवर की दुर्घटना में मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसके नीचे ड्राइवर आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना अंतर्गत करमंदी नाले के पास रेत की अवैध तस्करी की जा रही थी। बुधवार सुबह ट्रैक्टर- ट्रॉली में रेत लोड कर ड्राइवर निकल ही रहा था, जहां जल्दबाजी के कारण तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इंजन के नीचे दब जाने से ड्राइवर की मौत हो गई। जब राहगीरों की नजर उस पर पड़ी, तब उन्होंने इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान राजेश कर्ष (26) के रूप में हुई है, जो करमंदी का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। सिविल लाइन थाना प्रभारी किरण गुप्ता ने कहा कि ट्रैक्टर मालिक का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!