ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोरबा: महिला की बेरहमी से हत्या, आरोपी की तलाश में पुलिस की दो विशेष टीमें

कोरबा, 27 फरवरी – जिले में हत्या की एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसमें 45 वर्षीय सीमा पटेल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना रजगामार चौकी अंतर्गत एसईसीएल कॉलोनी 763 में आधी रात को घटी। हत्या का आरोप 30 वर्षीय गुमा उरांव पर है, जो प्रगति नगर का निवासी है।

घटना का विवरण
बताया जा रहा है कि गुमा उरांव और सीमा पटेल के बीच अवैध संबंध थे। रात को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद **गुमा उरांव ने गुस्से में आकर सीमा पर टांगी से हमला कर दिया। इस हमले में सीमा की मौत हो गई। हमले की आवाजें रात के सन्नाटे में गूंज उठीं, जिससे आस-पास के लोग हैरान हो गए।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!