ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की नगरीय निकायों की समीक्षा, स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 की तैयारियों पर जोर

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में बेहतर रैंकिंग के लिए पुख्ता तैयारी के निर्देश दिए हैं. उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में सर्वेक्षण के दौरान मूल्यांकन के लिए प्रमुख दस मापदण्डों, 54 प्रमुख संकेतको एवं 166 सह-संकेतकों की जानकारी देते हुए सभी बिन्दुओं पर निकायों को वांछित तैयारियां रखने को कहा. इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.उन्होंने इस संबंध में निकायों द्वारा अब तक की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली.

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय क्षेत्रों में दर्शनीय स्वच्छता के लिए सार्वजनिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित सफाई, ट्विन-बिन्स की उपलब्धता, शत-प्रतिशत ठोस अपशिष्ट संग्रहण एवं परिवहन, सीटीयू, ब्लैक स्पॉट, जीवीपी से मुक्त शहर, बैक-लेन. नालियों एवं जल-स्त्रोतों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.  उन्होंने आगामी समीक्षा बैठकों में सभी नगरीय निकायों के स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के परिणामों की निकायवार समीक्षा करने की बात कही.

निकायों के प्रदर्शन एवं रैंकिंग के विश्लेषण के बाद इसमें गिरावट पाए जाने पर राज्य शासन स्तर द्वारा कार्यवाही की जाएगी. उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में निकायों में लंबित विद्युत देयकों के निपटान एवं 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यवाहियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने सभी नगरीय निकायों को 15 दिनों में विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सिटी डेव्हलपमेंट प्लान तैयार कर संचालनालय भेजने को कहा.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!