
Netagiri.in—कोरबा। थाना कोतवाली पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्लंबिंग सामान चोरी करने और चोरी का सामान खरीदने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से करीब 3 लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान बरामद किया है।
♦

कोतवाली थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के मुताबिक प्रार्थी गुलशन वासन के निर्माणाधीन मकान से 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर 2026 के बीच बिजली वायर, स्विच बोर्ड, लाइट, ट्रैक लाइट, स्ट्रीट लाइट, प्लंबिंग सामग्री सहित अन्य सामान चोरी किया गया था। शिकायत के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और उनके कब्जे एवं निशानदेही से चोरी का सामान बरामद किया। मामले में चोरी करने वाले आरोपियों के साथ चोरी का सामान खरीदने वालों को भी गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में रहीम खान (21), रईस खान (21), साहिम खान (19), मुकेश अग्रवाल (42), दीनदयाल (59) और नीरज अग्रवाल (47) शामिल हैं। सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 823/26 में धारा 137/26, 331(4), 305(ए), 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा की गई।
कोरबा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना, चौकी अथवा डायल-112 को दें।



