छत्तीसगढ़
कोरबा में फूड पॉइजनिंग का मामला: परिवार के चार लोग अस्पताल में भर्ती
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में लापरवाही के चलते एक ही परिवार के चार सदस्य फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। इनमें पति-पत्नी और उनकी बेटी-दामाद शामिल हैं। चारों को गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
यह मामला जिले के सीमावर्ती क्षेत्र बरपाली तुरिधाम नगरदा गांव का है। 50 वर्षीय प्यारेलाल, उनकी 48 वर्षीय पत्नी, 32 वर्षीय बेटी कलाबाई और 35 वर्षीय दामाद रथराम ने एक साथ भोजन किया। एक घंटे बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।
जांच में पता चला कि पीने के पानी के टब में छिपकली गिरी हुई थी, जिसका पानी भोजन के दौरान इस्तेमाल किया गया था। इसी कारण चारों की हालत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज जारी है।


